February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्टार वूमेन अचीवमेंट अवॉर्ड से नर्स डे के अवसर पर श्री मती शिव नंदनी को किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में विश्व नर्स डे पर स्टार वूमेन अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया
समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी में संचालित नर्स प्रशिक्षण केन्द्र की प्रिंसिपल श्री मती शिव नन्दनी को आज डीपीएमआई कौशल केन्द्र अतर्रा पैरामेडिकल साइंस वोकेशनल इंस्टीट्यूट बांदा डायरेक्टर व सीताराम समर्पण महाविद्मालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रमाकान्त द्विवेदी द्वारा एएनम प्रशिक्षण केन्द्र प्रिंसपल श्रीमती शिव नन्दनी को स्टार वूमेन अचीवमेंट से नर्स डे पर सम्मानित किया इस अवसर पर डा द्विवेदी ने कहा कि हाथ जो देखभाल को कार्रवाई में बदल देता है, स्पर्श जो करुणा को आराम में बदल देता है, मुस्कुराहट जो प्यार को उपचार में बदल देती है ऐसे नर्स को हम कोटि कोटि नमन करते है इनकी सेवा समाज में सर्वोपरी है जिसको न कभी भूला जा सकेगा इस मौके पर नर्सिंग प्रशिक्षण की छात्राऐं वोकेशनल इंस्टीट्यूट और अपोलो अस्पताल समूह टेलीक्लिनिक क्वाडिनेटर कुमारी अंजली तिवारी मौजूद रही इंस्टीट्यूट डायरेक्टर बताते हैं कि आज हर घर में नर्सिंग की जानकारी हर बहू-बेटी को होनी चाहिये जिससे वह अपने आस-पास दिन या रात की आपातकाल में मरीज स्वास्थ्य स्थिति की ले कर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिये मार्गदर्शन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *