March 15, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सनकी व्यक्ति ने पांच लोगों को उतारा मौत के घाट,खुद भी किया आत्महत्या क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

सीतापुर

जनपद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने देर रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। 
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।  

संपन्न था परिवार…

पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी। इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *