पी.के गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
1 min readफर्रुखाबाद

जनपद में “अक्षय तृतीया पर नव जोड़ों ने थ थामा एक दूसरे का हाथ”
माता सावित्रीबाई फुले सेवा समिति के द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज ब्लॉक के पी.के गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर श्री सुधीर कुमार यादव प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय जेंदपुरा एंव प्रधानाचार्य अम्बेश कुमार कलान और समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार कुशवाहा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एंव माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये समिति के संरक्षक श्री राजकुमार राठौड़ द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष करते हुए बिताया देश की प्रथम महिला शिक्षिका होने के नाते उनको समाज के हर वर्ग की महिला को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया ।महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में जन्मी सावित्रीबाई फूले को आज भी महिलाओं की प्रेरणा के रूप में जाना जाता है ।इसके उपरांत कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।कन्या के पिता के द्वारा वर के पिता को साफा बांधकार व माला पहनाकर स्वागत किया गया जबकी कन्या के पिता का स्वागत समिति के संयोजक श्री योगेश कुमार के द्वारा साफा बांधकार व माला पहनाकर किया गया। सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से आये वर व कन्याओं का रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया तथा उन्हें गृहस्थी का संपूर्ण सामान और विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मथुरा से आये कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में मनमोहक भव्य प्रस्तुति दी गई उनके द्वारा किया गया नृत्य लोगो का आकर्षण का केंद्र रहा। समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति (सहायक अध्यापिका) के द्वारा लोगों को बताया गया कि समाज में हमें शादी विवाह पर फिजूल खर्चा नहीं करना चाहिए बल्कि उन पैसे को अपने बच्चों के शिक्षा पर खर्च करना चाहिए जिससे वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सके।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री डॉ. संजय कुमार कुशवाहा, उपाध्याय डॉ. विपीन जादौन, विधिक सलाहकार ब्रजेश कुमार एडवोकेट,कोषाध्यक्ष ज्योति कुशवाहा, प्रबंधक राजकुमार राठौर,संयोजक योगेशकुमार. डाॅ.दीपक कुशवाहा,डॉ. गोपाल कुशवाहा,शानू कुशवाहा, सुधीर कुमार यादव,अंबेश कुमार, संजीव कुमार,कुलदीप शाक्य राजीव कुमार,एंव हमारे समाज के महामानव किन्नर समाज और उपस्थित सभी लोगों द्वारा नव दाम्पत्य जोडों को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें उज्जवल भविष्य कि शुभकामनायें दी। योगेश कुमार
