भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव ने आज दो सेटो में दोबारा किया नामांकन
1 min readअयोध्या।
नामांकन के आखिरी दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव ने आज दो सेटो में दोबारा किया नामांकन,

नामांकन करने के बाद बोले अरविंद सेन यादव, कहा बेरोजगारी शिक्षा चिकित्सा छुट्टा जानवर मुख्य मुद्दा, कोविड वैक्सीन का भी उठाया मुद्दा, कहा वैक्सीन से लोग हो रहे हैं भयभीत,
परिवार के सवाल पर बोले अरविंद सेन यादव, कहा परिवार हमारे साथ, बाबूजी स्व मित्रसेन यादव 1977 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से विधायक हुए थे, 1989 में इसी पार्टी से सांसद हुए,चार बार विधायक एक बार सांसद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से ही रहे हैं,
चुनौती के सवाल पर बोले अरविंद सेन यादव, कहा हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से, और पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जो हमारा संघर्ष है वो आम जनता का संघर्ष है, जो आम जनता की भावना है जो बाबूजी का साया है उसी के तले मैं चुनाव लड़ रहा हूं,
जनपद के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव के बड़े पुत्र हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के बड़े भाई हैं अरविंद सेन यादव, इस समय आनंद सेन यादव समाजवादी पार्टी में है।
