सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अशील वीडियो लीक मामले को लेकर मचे घमासान,ड्राइवर से झगड़ा, पेन ड्राइव का काला सच
1 min read ड्राइवर से झगड़ा, पेन ड्राइव का काला सच, ऐसे खुला रेवन्ना का स्कैंडल
हसन से मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अशील वीडियो लीक मामले को लेकर मचे घमासान के बीच अब उनके पूर्व ड्राइवर की भी एंट्री हो गई है. ड्राइवर ने दावा किया है कि वीडियो से भरा पेन ड्राइव तो उसके पास ही था, लेकिन बाद में उसने बीजेपी नेता को दे दी थी जिन्होंने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था.
कर्नाटक में हसन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मंगलवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब प्रज्वल रेवन्ना का पूर्व ड्राइवर सामने आया. ये ड्राइवर करीब 15 साल तक रेवन्ना के घर में परिवार के एक सदस्य के रूप में रहा था और सांसद की गाड़ी चलाता था. ड्राइवर का नाम कार्तिक है. कार्तिक ने दावा किया है कि जिस पेन ड्राइव को लेकर कोहराम मचा हुआ है दरअसल वो पेन ड्राइव पहले उसी के पास थी.
ड्राइवर कार्तिक ने बताया कि मैंने रेवन्ना और प्रज्वल के साथ कई सालों तक काम किया. मेरे साथ हुई हिंसा, हमारी जमीन छिन जाने और मेरी पत्नी पर हमले के कारण मैंने एक साल पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी. मैं रेवन्ना पर केस करने और कानूनी लड़ने की तैयारी कर रहा था. इस बीच मेरी मुलाकात देवराज गौड़ा से हुई जो कि खुद भी एक बीजेपी नेता है. गौड़ा से बातचीत आगे बढ़ी तो मैंने रेवन्ना के बारे में उन्हें बताया. तब उन्होंने मुझे न्याय दिलाने का वादा किया था. हालांकि, उन्होंने मेरा केस नहीं लड़ा इसलिए मैंने मामले को दूसरे वकील के सामने रखा.
ड्राइवर को विश्वास में लेकर गौड़ा ने ली थी पेन ड्राइव
अभी तक तो कहानी सीधी चल रही थी, लेकिन मामले में मोड़ तब आ गया जब गौड़ा ने कार्तिक से रेवन्ना की कथित काली करतूतों से भरी पेन ड्राइव ले ली. कार्तिक का दावा है कि उसने अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश को भी दी थी. हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस नेता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. सूत्र……….

