जिला पंचायत सदस्य राम सुंदर सरोज, ग्राम प्रधान सहित कई दर्जन लोगों ने थामा भाजपा का दामन
1 min readसांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के सपा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित कई दर्जन लोगों को कराया भाजपा में शामिल
अयोध्या

केंद्रीय चुनाव कार्यालय 54 – लोकसभा फैजाबाद पर मिल्कीपुर विधानसभा की हैरिंग्टनगंज द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य (समाजवादी पार्टी) रामसुंदर सरोज, समाजसेवी संतोष सिंह घाटमपुर, प्रधान रेवना हरिशंकर मौर्य, प्रधान सिंधौरा सुशील कुमार, पूर्व प्रधानगण अरविंद कुमार, संदीप कुमार, अनिल सिंह, संदीप कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गण विकास कुमार अग्रहरी व हर्ष बहादुर सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, इंद्रपाल मिश्रा, राम लखन तिवारी, राम कुमार, मनीराम, मनोकानिका दुबे, शिव प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार, साहब शरण पांडेय, रामसूरत यादव, प्रभु दयाल मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो