February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का कुएं में मिला शव सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी

1 min read
Spread the love

महराजगंज रायबरेली।

जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव कुँए में मिलने से मचा हड़कंप। आपको बताते चलें कि महराजगंज कस्बा निवासी पूरे सुखई का पुरवा वार्ड नं 01 आजाद नगर रामसजीवन पुत्र सहाबदीन लोधी का शव कुँए में मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम।जानकारी के अनुसार राम सजीवन की तबीयत अस्वस्थ होने के कारण कुएं के पास पहुंच गए अचानक कुएं में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। परिजन ढूंढते ढूंढते कुएं के पास पहुंचे तो रामसजीवन का शव कुँए में उतराता देख पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है, वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *