February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुसी बोलेरो,चार घायल 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर स्थिति गांव खिहारन थाना इनायतनगर में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में तेजगति बोलेरो पीछे से घुस जाने के कारण चार लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली पर से एक टेंट हाउस का सामान उतारा जा रहा था तभी पीछे से अयोध्या की ओर से आ रही तेजगति अनियंत्रित बोलेरो ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए घुस गई। दुर्घटना में ट्रॉली व बोलेरो के परखचे उड़ गए। थाना खंडासा के ग्राम डीली कंधई निवासी शिवमूर्ति (35),भोला भाई (43),संजय तिवारी(35),अमर बहादुर (38) दुर्घटना में घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस की मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी ने जेसीबी हाइड्रा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्राली व बोलेरो को सड़क से हटवाकर आवागमन को बहाल कराया। एनएचएआई एंबुलेंस पर तैनात चिकित्सक डॉ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि चारों युवकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जिसमें से दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में शिवमूर्ति को हेड इंजरी होने के कारण जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।शेष दो घायल खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *