विद्यालय जाते समय शिक्षक को बाइक सवार अज्ञात लोगों ने मारी टक्कर
1 min readबांदा

जनपद में विद्यालय जाते समय शिक्षक को बाइक सवार अज्ञात लोगों ने मारी टक्कर
बताते चले की पूरा मामला विकासखंड बिसंडा के कोनी गांव के प्रा. वि. कोनी में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती उर्मिला जी के साथ घटित हुआ है।आज सुबह बांदा से आकर मुख्य सड़क मार्ग से ग्राम को जोड़ते हुए संपर्क मार्ग से शिक्षिका विद्यालय जा रही थी।तभी अज्ञात बाइक सवार लोगो ने शिक्षिका को पीछे से टक्कर मार दी एवं जानलेवा हमला किया।जिससे शिक्षिका के मन में भय व्याप्त हो गया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई बिसंडा के संज्ञान में आने पर तत्काल विभाग में एवं थाने में जाकर लिखित शिकायत की गई।जिससे आने जाने पर शिक्षको के साथ हो रहे अप्रिय घटना की जानकारी रहे।मौके पर UPPSS के संघर्ष समिति के अध्यक्ष आकिब जावेद,नफीस खान, मोती लाल,शिवचरण वर्मा, बीआरसी स्टाफ के सदस्य प्रा. वि.कोनी के शिक्षक सुमन जी,श्रवण कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौके पर थाने में उपस्थित हो कर FIR दर्ज़ करवाई गई।
निवेदन है की सभी शिक्षक आने जाने में सतर्कता बरतें एवं सावधानी से आए जाए।
