February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान लोगों ने दी बधाइयां

1 min read
Spread the love

डॉक्टर सौम्या पाण्डेय ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान

गोण्डा।

जिले के विकासखंड कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहंगपुर पूरे पंडित निवासिनी डॉक्टर सौम्या पाण्डेय ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। लोहंगपुर पूरे पंडित निवासी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय कोषाध्यक्ष संतोष पाण्डेय की पुत्री डॉ० सौम्या पाण्डेय ने बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज की 2018 बैच में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। डॉ० सौम्या पाण्डेय ने बताया कि एक मई 2023 से 31 मार्च 2024 को 366 दिन की इंटर्नशिप पूर्ण करने के बाद सोमवार को कॉलेज के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई। डाक्टर सौम्या के डॉक्टर बनने पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय,अरुण कुमार शुक्ला, रामकुमार पाण्डेय,पवन पाण्डेय, विपिन सिंह,मनोज पाण्डेय सहित क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *