वन विभाग व प्रशासन की मिली भगत से बेखौफ बल्दीराय तहसील क्षेत्र में धडल्ले से चल रही आरा मशीन
1 min readबल्दीराय, सुल्तानपुर
जनपद में बेखौफ होकर आरा मशीनों का धडल्ले से बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखबडेरी, से थोरियम, सोंराव व सिंघानी व अन्य स्थानों पर आरा मशीन का हो रहा संचालन वही पर सबसे बडी बात यह है कि संचालक से बात करने पर शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि निचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी व वन विभाग से लेकर पुलिस विभाग व कुछ क्षेत्रीय दलालों की भी मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रही आरा मशीन कर रहे हप्ता वसूली

संवाद सुत्रों से मिली जानकारी…….
संचालकों से हो रही अवैध धन वसूली धडल्ले से चल रही आरा मशीन हो रही अवैध लकड़ीयों की चिराई जहां पर सरकार की मंशा पर अधिकारी फेर रहे पानी जहाँ पर सरकार के द्वारा बडे- बडे दावे किये जाते हैं वही पर भष्ट्राचार में लिप्त है अधिकारी कर्मचारी
वही पर पत्रकारों के द्वारा वन विभाग के अधिकारीयों से जानकारी लेने पर नहीं देते सही जानकारी।
अवैध आरा मशीनों पर नीम,आम, महुआ, बबूल, चिलबिल, जैसी व अन्य प्रकार की लकडियाँ मौजूद रही। अब देखने की बात यह है कि बरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा इस मामले पर क्या कारवाई की जाती है या फिर लीपापोती य इसी प्रकार से चलता रहेगा खेल।
अखिलेश सिंह
