February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सौ शैय्या अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बड़े पैमाने पर मरीजों को लिखीं जा रही बाहर की दवाईयां, बरिष्ठ अधिकारी खामोश, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की उड़ा रहे धज्जियां

1 min read
Spread the love

सरकार के रोक के बाद भी बाहर से दवा लिख रहे डॉक्टर,मामला सौ शैय्या हॉस्पिटल कुमारगंज का है।

अयोध्या

जनपद के कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल का है जहां प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि बाहर से मरीजों को दवाएं न लिखी जाए।वही दूसरी ओर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को खूब धड़ल्ले से बाहर की दवाएं लिखी जा रही है।अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की मिलीभगत के चलते मरीज और तीमारदार महंगे दामों पर दवाएं खरीदने को विवश है। सरकार कर रही बड़े – बड़े दावे भ्रष्टाचार थमने का नहीं ले रहा नाम।
बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचने पर जो नजारा देखने को मिला वह चौंकाने वाला था। हर मरीज के हाथ में सरकारी पर्चे के अलावा एक छोटी पर्ची थी जिसमे बाहर की दवाएं लिखी गई थी जबकि उससे मिलते जुलते फार्मूले की दूसरी दवाएं अस्पताल में मौजूद थी।सुल्तानपुर जिले के उमरा निवासी हरिशंकर सिंह ने बताया कि पेट में हमारे दर्द रहता था उसी को दिखाने आया था,इसी गांव की पुष्पा सिंह ने बताया कि मुझे कई दिनों से चक्कर आ रहा था जिसको दिखाने के लिए डॉ अरविंद मौर्य के पास आई थी अंदर की दवाई लिखने के बजाय महंगी महंगी बाहर की दवाई लिख दी गई।सुल्तानपुर जिले के ही देवरा गांव निवासी घनश्याम यादव आंख दिखाने तथा राघवेंद्र प्रताप कान दिखाने आए थे। अंदर की दवाई न देने के बजाय बाहर की दवाएं लिखी गई। हम लोग उतना पैसा लेकर नहीं आए थे इसलिए अब वापस जा रहे है।इस अस्पताल का हर डॉक्टर बाहर की दवा लिख रहा था।क्षेत्र के सोनू सिंह,रितेश श्रीवास्तव,नरेंद्र सिंह सहित कुछ संभ्रांत लोगों ने जब इसका विरोध किया तो फिजिशियन डॉक्टर अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि हम बाहर की दवाई लिखेंगे जिसको जो करना है करें।इस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 500 से ज्यादा नई ओपीडी होने के साथ ही 200 पुरानी ओपीडी होती है।इस हिसाब से चिकित्सकों की सांठ गांठ से मेडिकल स्टोर वालो की बन आई है।इस संबंध में डाक्टर संतोष से पूछा गया व बाहर की लिखी पर्चियां दिखाई गई तो उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं नही लिखी जानी चाहिए।चार पर्चियां रख ली व कहा कि आज सीएमएस छुट्टी पर है उनके आने पर हम लोग मीटिंग करके इन पर्चियों के बारे में पूछकर कार्रवाई करेंगे।

सबसे बड़ी बात है कि इन चिकित्सकों द्वारा बाहर की लिखी गई दवाएं पूरे क्षेत्र में किसी भी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध भी नहीं है।मात्र सौ शैय्या अस्पताल के पास स्थित मेडिकल स्टोरों पर ही मिलती है।
इनसेट
हलियापुर निवासी प्रभात सिंह ने बताया कि डॉक्टर अरविंद के भाई का मेडिकल स्टोर अस्पताल के बाहर है।इसलिए वह सभी डॉक्टरों से सांठ गांठ करके बाहर की दवाई लिखवाते है जिससे मरीजों को काफी चूना लगाया जा रहा है।

अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *