February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल की बैठक लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सेन के नेतृत्व में हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल की बैठक में फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में धर्म और जाति की राजनीति को पराजित करने का फैसला किया गया। प्रेस क्लब में सम्पन्न बैठक में प्रत्याशी अरविंद सेन यादव ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने देश को नफ़रत की गर्त में धकेल दिया है। पार्टी देश को नफ़रत के माहौल से निकाल कर विकास रोजगार और खुशहाली की तरफ ले जाएंगी।
पार्टी की बैठक की अध्यक्षता अनिरुद्ध मौर्य तथा संचालन जिला मंत्री अशोक कुमार तिवारी ने किया। बैठक में सात सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठित किया गया। इसके अलावा जनपद की चारों विधानसभा की संचालन समिति का भी गठन किया गया जबकि दरिया बाद विधानसभा चुनाव संचालन समिति का गठन करने का जिम्मा बाराबंकी जनपद की पार्टी को सौंपा गया। बैठक को संबोधित करते हुए सुल्तानपुर के जिला मंत्री शारदा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि मौजूदा चुनाव इस बात का निर्णय करेगा कि देश में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था रहेगी अथवा नहीं।
बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी मंत्रिपरिषद के सदस्य सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के कार्यकर्ताओं को फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अरविंद सेन यादव के प्रचार में शामिल किया जाएगा। बैठक को संबोधित करने वालों में रामतीरथ पाठक, रामजी राम यादव, ओमप्रकाश यादव, कप्तान सिंह, अयोध्या प्रसाद तिवारी,राम अवध यादव, अवधेश निषाद, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहित दर्जनों लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *