पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
जनपद के थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या पुलिस ने शातिर चोरों को चोरी किये गये माल के साथ किया गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 03.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक श्री रतन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अर्जुन यादव मय हमराही टीम द्वारा मु0अ0सं0 041/23 धारा 379/411 भादवि थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.मनोज 2. दिवाकर पुत्रगण प्रताप निवासीगण जालिम का पुरवा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को चोरी का एक अदद स्पीकर, एक अदद लाइट, एक अदद हार्न के साथ मेलथुआ पुलिया के पास थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या से गिरफ्तार कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-

- दिवाकर पुत्र राम प्रताप उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी जालिम का पुरवा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या
- मनोज पुत्र राम प्रताप उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी जालिम का पुरवा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या
बरामद माल का विवरण- - 01 अदद स्पीकर
- 01 अदद लाइट
- 01 अदद हार्न
गिरफ्तारकर्ता टीम-
1.उ0नि0 अर्जुन यादव थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
2.उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या । - प्र0उ0नि0 अमित कुमार थाना कुमारगंज अयोध्या ।
4.हे0का0 प्रमोद कुमार थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या । - का0 राहुल सिंह थाना कुमारगंज अयोध्या ।
- का0 विजय कुमार गुप्ता थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
- का0 अजय कुमार थाना कुमारगंज अयोध्या
