जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की ईलाज के दौरान मौत, दिल का दौरा पड़ने के चलते मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती
1 min readमाफिया मुख्तार अंसारी की मौत, दिल का दौरा पड़ने के चलते मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती।
बांदा।
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस बजे प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की।

