February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Spread the love

फांसी लगाकर युवती ने कर ली जीवन लीला समाप्त।
करनैलगंज/गोण्डा

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ,जिससे स्वजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा प्रकरण स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत चचरी चौकी के पाल्हापुर गांव का है। जहां 18 वर्षीय रजनी पुत्री शंकर की फांसी से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है। मामला हत्या या आत्म हत्या में उलझा हुआ है,वहीं आमजन मानस में भी इस घटना को लेकर तरह – तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है, मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *