बरिष्ठ अधिकारी खामोश जिला अस्पताल में बेपटरी हुई इलाज की व्यवस्था, मौज कर रहे अधिकारी कर्मचारी
1 min readसुल्तानपुर
जिला अस्पताल में होली के पर्व में जिला अस्पताल की अवस्था हुई फेल।बेड फुल होने के कारण मरीज जमीन पर लेटाए जा रहे हैं ।यहां प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव फोन नहीं उठा रहे हैं और जिला अस्पताल में उनके मातहत कर्मी बेलगाम हो गए हैं।जिम्मेदारी उठाने वाला कोई आगे नही आ रहा है।परिसर के अंदर घायल बेसुध पड़े हैं।बेहोश मरीज की तस्वीर बता रही कि वह किस तरह बीजेपी की योगी सरकार के अलर्ट को पलीता लगा रहे। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी विधिवत रूप से लगाई नहीं है।जिस कारण फर्श पर बेसुध घायल लोगों को मजबूरी में लेटना पड़ रहा है।
रामनगर गोंड़वा क्षेत्र के युवक हुए घायल
(सुल्तानपुर) रामनगर गोंडवा चौकी क्षेत्र से होली मनाने निकले दो बाइक सवार पुलिस लाइन ओवर ब्रिज पर घायल हो गए ।यह घटना पुलिस अधीक्षक आवास के निकट हुई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है ।लेकिन यहां की व्यवस्था से बीजेपी की योगी सरकार को बदनाम करने में नहीं छोड़ रहे कोई कोर कसर।।
अजय त्रिपाठी
