March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिनदहाड़े वन विभाग की मिली भगत से वन माफिया द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों का किया जा रहा अवैध कटान

1 min read
Spread the love

वनकर्मियों की मिली भगत से वन माफिया द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों का किया जा रहा अवैध कटान।

वन माफियाओं पर कार्रवाई न होना, वनकर्मियों पर सवालियां निशान।
मिल्कीपुर, अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील के वन रेंज कुमारगंज अंतर्गत वन कर्मियों से सांठगांठ करके वन माफियाओं द्वारा प्रतिबंध वेश कीमती पेड़ों का धड़ल्ले से अवैध कटान किया जा रहा है। हालांकि कुमारगंज रेंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हो रहे अवैध कटान को लेकर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा जहां पौध रोपण के लिए हर वर्ष लाखों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर वन कर्मियों से सांठगांठ से वन माफियाओं द्वारा हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन रेंज कुमारगंज के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्तीकन बाजार से वीरबल सम्पर्क मार्ग के किनारे स्थित एक विशालकाय हरे-भरे प्रतिबंधित महुआ के पेड़ को वन माफियाओं द्वारा दिन-दहाड़े काट दिया गया। प्रतिबंध महुआ पेड़ काटन के संबंध में जब वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है फिलहाल अभी मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर वन कर्मियों की कार्यशैली को देखकर स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी वन माफियाओं के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न होना वन विभाग पर सवालियां निशान उठने लगा है। ऐसे में वन विभाग के कर्मचारियों से मिली भगत करके वन माफियाओं द्वारा प्रतिबंध पेड़ों पर धड़ल्ले से आरा चला कर पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *