February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी दस्तक अभियान हेतु तहसील टास्क फोर्स की मीटिंग हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
01 अप्रैल 24 से 30 अप्रैल 24संचारी/ और 10 अप्रैल 24 से 30 अप्रैल 24 तक दस्तक अभियान पर विस्तार से चर्चा किया गया. जिसमे ब्लॉक मोबिलाइजेसन कोआडिनेटर मिल्कीपुर मसौधा आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया की ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मे जीरो से पांच साल के ऐसे बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीकाकरण होना है जैसे टी. बी. खसरा रुबेला. पोलियो. पीलिया. गला घोंटू. काली खांसी. टेटनस. निमोनिया. दिमागी बुखार. दस्त प्रबंधन. साथ ही साथ गर्भवती महिलाओ को टेटनस के टीके लगेंगे.आपने ये भी बताया की आने वाला अप्रैल माह बहुत सावधानी बरतने वाला रहेगा जिसमे मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय करने होंगे. पानी नहीं इकट्ठा होने देना है. मच्छर दानी का उपयोग करें. शून्य से पांच साल के बच्चों को जापानी इनसेफलाइटिस का टीकाकरण करवाएं. किसी भी तरह के बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल मे खून की जाँच करवाएं. ताज़ा भोजन करें. साफ पानी को पिएं. नाली की सफाई रखें. झाड़ी की कटाई करें.
आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा माह अक्टूबर 23 का फीडबैक विभागवार शेयर किया गया.खण्ड विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह जी द्वारा बताया गया की सभी सचिव और सभी सफाई कर्मियों की ट्रेनिंग करवा कर अपने अपने गाँव की साफ सफाई. नाली की सफाई. झाड़ी की कटान. इस्थिर जल स्रोत को हटवाना. मच्छर मार दवा का छिड़काव करवाना एंटी लार्वा का छिड़काव करना सुनिश्चित करें. वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा सभी नोडल की गाइडलाईन के अनुसार ओरियंट करके प्लान के अनुसार सभी गतिविधि करने हैं कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए. वहीं ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने बताया की सभी गतिविधि पूर्व की भांति करने हैं और टीकाकरण से इंकार बच्चों अध्यापकों द्वारा सहयोग किया जाना है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.प्रदीप कुमार जी ने बताया की बच्चों के पोषण पर खास ख्याल रखना है.और गर्भवती महिलाएं पता चलते ही पंजीकरण करवाएं और टेटनस के टीके लगवाएं.
वहीं बाल विकास परियोजना विभाग से मुख्य सेविका ने बताया की सभी आंगनवाड़ी कार्य कत्रियों की मीटिंग करके आशा को सहयोग करने को कहा जाएगा.
इस अवसर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया की सभी आशा और Anm. CHO. आशा संगिनी की ट्रेनिंग करवा कर सभी कार्यों को सौ प्रतिशत कराया जाएगा. अवसर पर कृषि विभाग. पशु पालन विभाग. एआरओ अजय शंकर द्विवेदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर.विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि अश्वनी श्रीवास्तव जी. श्याम सुंदर शर्मा. .मौजूद रहे.
उप जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर,खण्डासा, हैरिंग्टनगंज में साफ सफाई एवं इमरजेंसी सुविधाओं में सुधार हेतु निर्देशित किया गया । राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *