संभागीय परिवहन कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल बाँदा मे परिवहन अधिकारियों तथा ट्रांसपोर्टर्स ने नशामुक्त होली मनाने का संकल्प लेते हुए सडक सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया
1 min readसम्भागीय परिवहन कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल बाॅंदा में परिवहन अधिकारियों तथा ट्रांसपोर्टर्स ने नशामुक्त होली मनाने का संकल्प लेते हुये सड़क सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया
बाॅंदा, 23 मार्च
सम्भागीय परिवहन कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल में आज मंडल के सभी परिवहन अधिकारियों की उपस्थिति में चित्रकूटधाम मंडल के ट्रांसपोर्टर्स , कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भावपूर्ण तरीके से होली मिलन समारोह मनाते हुये नशा रहित होली का त्योहार मनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मंडलीय सम्भागीय परिवहन अधिकारी आर टी ओ ( प्रवर्तन) अनिल कुमार ने सभी का आह्वान किया कि होली के त्योहार में आप सभी अपने ड्राइवरों तथा आमजनमानस को जागरूक करें कि सभी लोग नशा मुक्त त्योहार मनायें जिससे किसी भी आकस्मिक दुर्घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर आर टी ओ संत देव सिंह, ए आर टी ओ बाॅंदा शंकर जी सिंह, ए आर टी ओ हमीरपुर अमिताभ यश, ए आर टी ओ महोबा सुनील दत्त यादव, पी टी ओ चित्रकूट, पी टी ओ बाॅंदा रामसुम्मेर सिंह यादव, डा० पीयूष मिश्रा (मंडलीय समन्वयक), ट्रांसपोर्टर्स सुनील गौतम, जय सिंह कछवाह, दुष्यन्त सिंह भोला, मंयक गुप्ता आदि ने भी अपने उदगार व्यक्त किये। कवि ह्रदय ए आर टी ओ बाॅंदा शंकर जी सिंह ने अपनी क्षणिकाओं द्वारा सभी को होली की मस्ती से सराबोर कर दिया। इस यादगार समारोह का शानदार संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने अपने अनूठे अंदाज में किया। समारोह के अंत में सभी ने एक दूसरे का मुख मीठा कराते हुये अबीर गुलाल का तिलक लगाया तथा एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयाँ दीं।




उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
