जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाँदा मे- उप शिक्षा निदेशक अरूण कुमार शुक्ला ने -पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में- डिजिटल लिट्रेसी को- वर्तमान समय की बडी आवश्यकता बताया-#
1 min readडायट बाॅंदा में उप शिक्षा निदेशक अरुण कुमार शुक्ला ने पाॅंच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में डिजिटल लिट्रेसी को वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता बताया
बाॅंदा, 21 मार्च
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाॅंदा के सभागार में दिनांक 17 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित डिजिटल लिट्रेसी कोडिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के पंच दिवसीय प्रशिक्षण में उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अरूण कुमार शुक्ला ने लगभग 100 शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वितीय बैच के समापन समारोह में बोलते हुये कहा कि आने वाले समय में डिजिटल लिट्रेसी शैक्षिक गुणवत्ता में मील का पत्थर साबित होगी। अतः सभी शिक्षकों को इसमें पारंगत होकर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले नौनिहालों को भी इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ना होगा।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने विभिन्न सत्रों में डा० सुरभि कटियार तथा डा० वीरेन्द्र रत्नाकर के कुशल मार्गदर्शन में एम एस वर्ड, एम एस पेंट, एम एस ऐक्सल, ऐल्गोरिदम, पाईथन, कोडिंग डिकोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा सेट- डाटा बेस, साईबर सिक्योरिटी इत्यादि के बारे में प्रायोगिक जानकारी के साथ साथ कम्प्यूटर में विधिवत अभ्यास कराया गया। डा० इन्द्र वीर सिंह ने सम्पूर्ण प्रशिक्षण का फीड बैक देते हुये अपने उदबोधन में इस प्रशिक्षण को शिक्षकों के लिए अत्यंत ही उपयोगी बताते हुये सभी का आह्वान किया कि इस डिजिटल ज्ञान का सम्प्रेषण अपने अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ अवश्य करें। इस अवसर पर डा० वीरेन्द्र कुमार रत्नाकर ने कम्प्यूटर पर अपनी स्वरचित मौलिक कविता के माध्यम से सभी को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी का आह्वान किया कि प्रशिक्षण के बाद भी आप सभी कम्प्यूटर पर अभ्यास अवश्य जारी रखें। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर के सी प्रजापति, हेमंत गुप्ता, ए आर पी चन्द्रशेखर आदि भी उपस्थित रहे। समारोह के अंतिम पड़ाव में डायट प्राचार्य अरूण कुमार शुक्ला ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये तथा डा० सुरभि कटियार प्रवक्ता डायट ने सभी का आभार प्रकट किया।






उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
