February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरेहंडा मे टीएलएम मेला का आयोजन किया गया-#

1 min read
Spread the love

उमरेहंडा/बिसंडा- 17- मार्च

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरेहंडा में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक गतिविधि आधारित विज्ञान,गणित,अंग्रेजी,हिंदी के TLM का निर्माण किया गया एवं बच्चों प्रस्तुति दी गई।
बताते चलें पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गणित शिक्षक अब्दुल इरशाद द्वारा विभिन्न विषयों के एक से एक बढ़कर टीएलएम/ प्रोजेक्ट्स का निर्माण करवाया गया।
इसमें खंड शिक्षा अधिकारी बिसंडा किशन कुमार द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ब्लॉक बिसंडा की ARP श्रीमती संगीता देवी शिक्षक संकुल आकिब जावेद, मन्नूलाल जज की भूमिका में रहे ।
सत्यम कक्षा 8 ने जेसीबी एवम गणित मॉडल को प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल कक्षा 8 वॉटर डिस्पेंसर ,सौरमंडल की प्रस्तुति देते हुए सेकंड स्थान पर रही। वहीं गौरव कक्षा 8 एवम देशराज कक्षा 8 के साथ कोणों का मापन एवं पाचन तंत्र को प्रदर्शित करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही हिंदी, अंग्रेजी , विज्ञान एवं गणित के बेहतरीन टीएलएम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
TLM कार्यक्रम प्रतियोगिता में गणित के विभिन्न तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जय नारायण गुप्ता प्रधानाअध्यापक प्राथमिक विद्यालय उमरेहंडा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरेहंडा के प्रधाना अध्यापक कमलेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

खबर द्वारा-आकिब जावेद शिक्षक उमरेहंडा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *