February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

देवीलाल स्टेडियम गुडगांव मे विभिन्न खेलों में दिव्यांग खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-बाँदा के दिव्यांग पार्थ अग्रवाल ने 50-मीटर दौड़ व साफ्टबाल थ्रो मे हासिल किया तृतीय स्थान-पार्थ को मिले दो कांस्य पदक-कोच -भुवन विक्रम श्रीवास्तव का योगदान- काबिले तारीफ रहा-#

1 min read
Spread the love

गुडगांव-

स्पेशल ओलिंपिक भारत हरियाणा द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों की डाउन सिंड्रोम कैटेगरी के लिए राष्ट्रीय खेलों का ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुड़गांव में 16.03.24 शनिवार से आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नूंह के डीएसपी (राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता) परवीन सिंह खत्री व फिल्म निर्माता मनोज शर्मा व मनसा फाउंडेशन की संस्थापक वर्षा चौधरी और डाउन फेडरेशन आफ इंडिया की संस्थापक सुरेखा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में संयुक्त रूप से किया। स्पेशल ओलंपिक भारत के हरियाणा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें असम, आंध्प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों के 147 एथलीटों ने भाग लिया।
जिसमें पार्थ अग्रवाल (पुत्र श्री अमितेश अग्रवाल एडवोकेट, रश्मि अग्रवाल शिक्षिका बन्योटा निवासी जिला बांदा उत्तर प्रदेश) ने 50 मी दौड़ एवं सॉफ्टबॉल थ्रो में प्रतिभाग किया | पार्थ ने 50 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान एवं सॉफ्टबॉल थ्रो में भी तृतीय स्थान पाकर दो कांस्य पदक जीतकर प्रमाण पत्र पाकर अपने जिले बांदा एवं उत्तर प्रदेश का नाम गौरवांवित किया |इनके कोच भुवन विक्रम श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग रहा lइसके पूर्व में भी राज्य स्तर पर हौसला कार्यक्रम लखनऊ में भी दो मेडल प्राप्त कर बांदा जनपद का नाम रोशन किया था | हम सब पार्थ अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं |

खबर-भुवन विक्रम श्रीवास्तव

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *