February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अचानक क्यों हटाये गए पवन पांडे के मुकादमें के विवेचक अवर निरीक्षक कमलेश कुमार

1 min read
Spread the love


अयोध्या से बड़ी खबर
अचानक क्यों हटाये गए पवन पांडे के मुकादमें के विवेचक अवर निरीक्षक कमलेश कुमार.
मा० हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता व भारत सरकार के पूर्व सीजीसी पवन कुमार पाण्डे को कुख्यात शिक्षा व भू माफिया अवधेश कुमार शुक्ला से जरिए उनके रिश्ते में साले विनोद कुमार शुक्ला से गाड़ी व नकदी लेकर बलात्कार जानलेवा हमले में फर्जी मुकादमे के जरिए फॅसाने वाली फरेबी मायावी चालबाज जालसाज व बहुरूप धारिणी महिला अभियुक्ता श्रीमती हसन जेहरा के विरुद्ध थाना पटरंगा में दर्ज मुकदमा क्राइम नंबर 2/2024 के विवेचक उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को ऐसी क्या स्थिति आ पड़ी कि अचनक रातों रात कल ना केवल ट्रांसफर कर दिया गया, बल्कि थाना पटरंगा से रवाना भी कर दिया गया,जानकार सूत्रों का मानना है कि पवन पांडे द्वारा दर्ज करवाए गए मुकादमे को लेकर बुरी तरह से फॅस रही पटरंगा पुलिस में विवेचक व वर्तमान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश आमने सामने हो गए थे। जहां विवेचक सभी अभियुक्‍तों के विरुद्ध मिल रहे मौखिक व दस्‍तवेजी सबूतों के आधार पर कार्यवाही करना चाहते थे। वहीं थानाध्‍यक्ष किसी भी हाल में मुकादमे में फाइनल रिपोर्ट लगवाना चाहते थे,लोगों का यह भी कहना है कि वर्तमान समय में जिले के एक विधायक दो पूर्व विधायक तथा भाजपा जिला अध्यक्ष की अभियुक्तों को बचाने में मजबूत पैरवी के चलते अन्ततः विवेचक को हटना पड़ा, कल विवेचक कुछ बड़ा करने वाले थे,इसी को भाॅप कर उन्हें हटा दिया गया,वहीं वादी मुकदमा पवन पांडे का कहना है कि जालसाज महिला के विरुद्ध एक माननीय न्यायालय से सम्मन जारी है,दूसरे माननीय न्यायालय से वारंट जारी है,फिर भी थानाध्यक्ष पटरंगा अभियुक्ता हसन जेहरा पर क्यों मेहरबान है उन्हें नहीं पता,उन्होंने कहा की वह शीघ्र ही अगली विधिक कार्यवाही करने जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *