एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में- बाँदा की बालिका कब्बडी टीम ने -खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे -वाराणसी को फाईनल मे पराजित कर प्रदेश में जीत का परचम लहराया-#
1 min readएकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में बाॅंदा की बालिका कबड्डी टीम ने खेल निदेशालय उ० प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी को फाईनल में पराजित कर प्रदेश में जीत का परचम लहराया
आगरा, 16 मार्च
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश से संबंधित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कबड्डी कोच कमल सिंह यादव की शिष्याओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुये फाईनल मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुये वाराणसी को 26-18 से पराजित कर जीत की स्वर्णिम इबारत लिख दी। इस फाईनल मुकाबले में बाॅंदा की नेशनल खिलाड़ी अलशिफा तथा जिया ने आफरीन, आस्था, अंतिम, रितिका, पायल, मानसी, आंचल तथा रचना के सहयोग से बाॅंदा को ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदान की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा सुनील जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल , शमीम तथा बामनिया जी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण गोस्वामी सहित प्रदेश भर के कबड्डी खिलाड़ियों का आगरा में जमवाड़ा रहा। बाॅंदा की शानदार सफलता पर जिला ओलंपिक ऐसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेन्द्र शर्मा, जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजराज सिंह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला ओलंपिक ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव डा० इन्द्र वीर सिंह, उ० प्रदेश कबड्डी ऐसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष नितिन द्विवेदी ने बाॅंदा की टीम तथा उनके कोच कमल यादव को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाइयाँ दी हैं। उत्तर प्रदेश कबड्डी ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव एडवोकेट कमल सिंह यादव ने सभी की शुभकामनाओं का आभार प्रकट किया है।


अवध स्पीड न्यूज़ ऐजेंसी
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
