महिला पोषण पखवाड़े का हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
मथुरा
भारतीय महिलाओ को कैसे सम्मिलित पोषण मिल सके इस बारे में कम्युनिटी के साथ में मिलकर के उनको अवेयर करने के परिपथ से पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया । पोषण पखवाड़े के बारे में जानकारी देना स्थानीय स्तर पर संसाधनों का उपयोग करके खाद्य पदार्थ प्राप्त करना जिससे हमारे शरीर को पोषण मिल सके ।
अधिक जानकारी देते हुए मथुरा जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि
शुरुआत के 2000 दिन बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक दिन होते हैं इस समय बच्चे के शरीर का मन का विकास होता है ।
शुरुआत के 2000 दिन तक बच्चे को पोषण भरपूर मिले उसको लेकर तरह-तरह के जागरूक अभियान मथुरा जिले में चलाए जाते हैं। पहले 6 माह तक मां का ही दूध बच्चे को मिले मां का गाढ़ा पीला दूध बच्चों के मानसिक शरीर के विकास के लिए पोषित होता है।
शहर से लेकर गांव-गांव तक अनेक प्रकार के जागरूक अभियान चलाकर महिलाओं को जागरुक भी किया जाता है।
जिसका शुभारंभ आज मथुरा जिला कलेक्ट्रेट पर किया गया है

