February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ मे ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान/स्थानीय निकाय के सदस्य तथा नोडल अध्यापक/प्रधानाध्यापक एवं एस.मी.एस.अध्यक्ष के सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम-पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-1 के प्रांगण मे आयोजित किया गया

1 min read
Spread the love

महुआ-09-मार्च

एक दिवसीय एस.एम.सी /ग्राम प्रधान एवं शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए, एक पल के रूप में प्रयोग किया गया।पूर्व में निपुण हुए बच्चों को सम्मानित किया जा चुका है तथा निपुण विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया था। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान /अभिभावक एवं एसएमसी के सदस्य एवं अध्यक्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा सभी एआरपी डा.आनंद कुमार यादव, जयनारायण श्रीवास,विनोद कुमार पटेल,आदि व, खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया एवं ग्राम प्रधान बहेरी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें 5.2 कट पर किस प्रकार से काम किया जाता है। इस पर विस्तृत चर्चा हुई ,बच्चों को निपुण बनाने एवं उनका आकलन करने, रेमेडियल कक्षाएं देने एवं समुदाय के सहयोग पर विशेष बल दिया गया। डीबीटी लक्ष्य, दीक्षा एप तथा अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस प्रकार से दी जाए इस पर सभी को विधिवत जानकारी दी गयी और यह आशा किया गया कि आगे आने वाले समय में हमारे महुआ ब्लॉक के सभी विद्यालय एवं बच्चे निपुण हो सभी अध्यापक सभी अधिकारी गण एवं अभिभावक इस कार्य में बिना किसी द्वेषभाव के तन मन से लगे जिससे हमारा ब्लॉक सफल हो।प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-1नसीममुहम्मद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता के साथ अब समुदाय को आगे आना होगा। दानिश लेखाकार, सुनील कुमार स.अ.पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-2,हिंमाशु निगम, हर्षित,राजेश कुमार व चंद्रशेखर त्रिपाठी आदि ने कार्यक्रम व्यवस्था में सहयोग दिया।

रामजी मिश्रा संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *