स्पोर्ट्स स्टेडियम बाँदा मे आयोजित जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता मे स्टेडियम बाँदा बना विजेता तथा गोयरा मुगली रही उप विजेता
1 min readस्पोर्ट्स स्टेडियम बाॅंदा में आयोजित जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम बाॅंदा बना विजेता तथा गोयरा मुगली रही उपविजेता
बाॅंदा, 5 मार्च
सरदार बल्लभ भाई स्पोर्ट्स स्टेडियम बाॅंदा में जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। आज के प्रथम सेमीफाइनल मैच में गोयरा मुगली ए टीम ने स्वराज क्लब बाॅंदा को तीन सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से तथा दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम बाॅंदा की टीम ने अति रोमांचक मुकाबले में गोयरा मुगली बी टीम को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला स्टेडियम बाॅंदा तथा गोयरा मुगली ए टीम के मध्य हुआ जिसमें पहला सेट स्टेडियम बाॅंदा ने तथा दूसरा सेट गोयरा मुगली ए ने अपने नाम किया। तीसरे निर्णायक सेट में दोनों ही टीमों के मध्य एक एक अंक के लिए जोरदार मुकाबला दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य हुआ, किन्तु अन्ततः स्टेडियम बाॅंदा के अभिषेक तथा हिमांशु के शानदार स्मैशों की बदौलत विजेता बनने का गौरव हासिल किया। आज के मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका गजराज सिंह, डा० इन्द्र वीर सिंह तथा राम बहादुर “बब्बन” ने तथा स्कोरिंग का दायित्व प्रवीण कुमार पांडेय ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, कमल यादव, कौशल त्रिपाठी, आफताब अहमद “पप्पू”, बृज गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
