खेत में घास लाने गई किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, आरोपी गिरफ्तार
1 min readमुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
बीकापुर अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही निवासी युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को किशोरी की मां द्वारा आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। पीड़ित मां का आरोप है कि 26 फरवरी को दिन में उसकी 13 वर्षीय पुत्री खेत से पशुओं के लिए घास लाने गई थी। पुत्री को अकेले देखकर आरोपी शिवम यादव ने घटना को अंजाम दिया। तथा किसी को ना बताने की धमकी दिया। पुत्री की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सच्चाई की जानकारी हुई। प्रभारी कोतवाली जय किशोर अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी शिवम यादव को 24 घंटे की भीतर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के पत्थर कट तिराहा खजुरहट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चलान करके न्यायालय भेजा गया है। मामले में आरोपी शिवम यादव के विरुद्ध धारा 376, 323, 506 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

