February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा जिला अध्यक्ष ने घोषित किए विधानसभा प्रभारी और संयोजक

1 min read
Spread the love

रायबरेली

भारतीय जानता पार्टी ने रायबरेली जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी और संयोजक घोषित किए, सरेनी विधानसभा में सुरेंद्र सिंह दाढ़ी प्रभारी संयोजक सुशील शुक्ला,बछरावां विधानसभा में अनुभव कक्कड़ प्रभारी और सरोज गौतम संयोजक,ऊंचाहार विधानसभा में विनोद वाजपेई प्रभारी और राकेश सिंह भदोरिया संयोजक,सदर विधानसभा में पशुपति शंकर बाजपेई प्रभारी संयोजक अरविंद श्रीवास्तव हरचंदपुर विधानसभा में जन्मेजय सिंह प्रभारी और कृष्ण जीवन तिवारी संयोजक ,विधान सभा सलोन में प्रभारी दिलीप यादव, संयोजक राम कुमार जायसवाल बनाए गए हैं।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा विधानसभा बूथ प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की भी घोषणा कर दी गई है। सभी विधानसभाओं में विधानसभा संचालन समिति की बैठकें भी हो गई हैं। लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के निमित्त संगठन को विस्तार देते हुए विधानसभा चुनाव संचालन समिति बना दी गई है। शीघ्र ही विधानसभाओं में कार्यालय खोलकर चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएगी।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभी विधानसभा प्रभारी और संयोजकों को बधाई दिया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ,जिला महामंत्री शरद सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विशाल पांडे, जिला विस्तारक कामतानाथ सहित सभी विधानसभा संयोजक और प्रभारी मौजूद रहे।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *