February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बीजेपी लोकसभा चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य उद्घाटन

1 min read
Spread the love

जौनपुर


बीजेपी लोकसभा चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य उद्घाटन
जनपद के नगर कान्हा पैलेस के प्रांगण में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री कार्यालय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया।

तदुपरांत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण एवं बंदे मातरम लोकगीत गाया गया

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा।

जहां पर उपस्थित उप्र सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा का चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है।

हम सभी कार्यकर्ताओं का काम अब अधिक हो गया हैं, हमारा प्रत्याशी चाहे जो भी पर हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फूल है हम सभी कार्यकताओं के बल पर 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रचण्ड विजय होगी।

कलस्टर इंचार्ज नंदगोपाल नंदी ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें।

केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना एवं अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है।

जहां पर जिला प्रभारी एव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।

मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आवाह्नन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकसभा क्षेत्र से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा डबल इंजन सरकार ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है विश्व पटल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है मोदी जी ने देश के कई पीढ़ियों का सपना राम मंदिर निर्माण पूरा किया

जहां पर धन्यवाद ज्ञापित देते हुए लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि आज पूरा देश में मोदी मय

वही कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी
ने किया। उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,मंत्री गिरीश यादव विधायक गण रमेश मिश्रा,रमेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष,ब्रह्मदेव मिश्र,हरिश्चंद्र सिंह,सुशील उपाध्याय,जिला महामंत्री सुशील मिश्रा,अमित श्रीवास्तव,सुधाकर उपाध्याय,संतोष सिंह,सुरेन्द्र सिंघानिया,संतोष सिंह,राकेश वर्मा,संदीप सरोज,रवीन्द्र सिंह,राजू दादा,अभय राय,अवधेश यादव,राज पटेल,संतोष मिश्रा,मनोरमा मौर्य,रामसूरत मौर्य,शशि मौर्य,बृजेश यादव,धीरू सिंह,विजय सिंह,विद्यार्थी विपिन द्विवेदी,ओमप्रकाश सिंह,आमोद सिंह,रोहन सिंह,अम्बरीश धर द्विवेदी,अनिल गुप्ता,नरेन्द्र उपाध्याय,इंद्रसेन सिंह साहित भारी संख्या कार्यकर्ता व क्षेत्र वासी रहे मौजूद ।

सर्वेश पांडेय रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *