चिकित्सकों ने 42 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या
क्षेत्र के बरिया निसारू गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में 6 माह तक 4 बच्चे तथा 7 माह से 3 वर्ष तक 12 बच्चे और 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार ने बच्चों को 4D अर्थात बच्चों को डिफेक्ट एट बर्थ,डिफिशिएंसी,डिजीज, डेवलपमेंट डिले व डिसेबिलिटी से संबंधित बीमारियों का परीक्षण करते हुए इसकी जानकारी भी दिया। फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक डॉ विपुल शर्मा ने तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारियों में ऑटिज्म,विजन इंपेयरमेंट, लर्निंग डिसऑर्डर,क्लॉप फूट आदि बीमारियों के परीक्षण के साथ-साथ बच्चों की बीएमआई गणना के लिए वजन और लंबाई की माप किया।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी मीरा देवी,कुसमा देवी आदि मौजूद रही।
चिकित्सकों ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बंद पड़े शौचालय को देखा जो पूरी तरह से टूटा एवं जर्जर व गंदगी युक्त दिखा।
चिकित्सकों ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बंद पड़े शौचालय को देखा जो पूरी तरह से टूटा एवं जर्जर व गंदगी युक्त दिखा।

