February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

1 min read
Spread the love

लालगंज रायबरेली

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवम् विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शैक्षणिक संस्थान न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर लालगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने मां सरस्वती की पूजन करने के बाद अपने सम्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के अवसर पर भारत देश अपने वैज्ञानिक समुदाय के योगदान की सराहना के साथ-साथ रमन प्रभाव की खोज का स्मरण करता है। जैसा कि भारत इस विशेष दिन पर अपने वैज्ञानिक समुदाय की उपलब्धियों का उत्सव मनाता है। 1986 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत सरकार ने “रमन प्रभाव” की खोज की घोषणा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित किया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का विषय ” विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक ” है, जो भारत की वैज्ञानिक प्रगति में घरेलू नवाचारों के महत्व पर जोर देता है। यह थीम स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है जो देश के विकास और कल्याण में योगदान दे सकती हैं।
इसे ‘रमन इफेक्‍ट’ के नाम से जाना जाता है। सीवी रमन को इस खोज के लिए नोबेल पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया था। साथ ही इस खोज की स्‍मृति में साल 1987 में 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे मनाए जाने का फैसला किया गया। तब से हर साल इस दिन को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका शैलजा शुक्ला ने भी विज्ञान दिवस पर विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *