*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा -ब्लॉक इकाई -महुआ का निर्वाचन हुआ संपन्न* *मंजू अवस्थी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोहम्मद रिजवान बने महांमत्री* *जनपद- बाँदा मे संयुक्त शिक्षक संघों के इतिहास में पहली बार कोई महिला किसी ब्लॉक की बनाई गई अध्यक्ष*
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ब्लाक इकाई महुआ निर्वाचन हुआ संपन्न
मंजू अवस्थी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोहम्मद रिजवान बने महामंत्री
बाँदा- 25 फरवरी
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बांदा ब्लाक इकाई महुआ का निर्वाचन दोपहर 12:00 बजे से नटराज म्यूजिक महाविद्यालय कालू कुआं बांदा में सम्पन्न हुआ । सर्वप्रथम प्रेरणा गीत “गुरु गरिमा के पोषक हैं” से सभी शिक्षकों को कर्तव्य का बोध कराने का प्रयास किया गया । तत्पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथि पंकज सिंह ,निर्वाचन पर्यवेक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं निर्वाचन अधिकारी जूही शर्मा जी के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा जी द्वारा चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझाया गया और महुआ ब्लॉक के निर्वाचन के प्रारंभ होने की घोषणा की गई। उपस्थित महुआ ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा नामांकन पत्र भरे गए। निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक महोदय ने प्राप्त नामांकनों का अवलोकन करने के उपरांत पाया कि अध्यक्ष पद हेतु मंजू अवस्थी, महामंत्री पद हेतु मोहम्मद रिजवान, संयुक्त मंत्री पद हेतु रंजना सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु शारदा चौधरी एवम संध्या सिंह के नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए क्योंकि सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुए इसलिए सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । अतः मंजू अवस्थी को ब्लॉक अध्यक्ष, मोहम्मद रिजवान को ब्लॉक महामंत्री , रंजना सिंह को संयुक्त महामंत्री एवं शारदा चौधरी व संध्या सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने शपथ ग्रहण कराया एवं एक माह के अंदर कार्यकारिणी विस्तार करने हेतु आदेशित किया।
महुआ ब्लॉक इकाई निर्वाचन कार्य के साथ-साथ कर्तव्य बोध दिवस भी मनाया गया कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के गठन की आवश्यकता केवल इसीलिए पड़ी क्योंकि अन्य समस्त शिक्षक संगठन केवल अधिकारों की बात करते हैं, और अपने कर्तव्यों की बात कोई भी शिक्षक संगठन नहीं करता। यह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ही है जो प्रतिवर्ष समस्त शिक्षकों, नागरिकों छात्रों एवं समाज के लोगों को कर्तव्य का बोध कराने के उद्देश्य से कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम आयोजित करता है ।
उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित विश्वनाथ प्रताप सिंह, जूही शर्मा, अमरपाल सिंह,राजेंद्र कुमार द्विवेदी संतोष मिश्रा,विनोद कुमार शिवहरे शिखा खरे, अन्नपूर्णा शुक्ला, सुधींद्र बाबू दीक्षित, रामप्रकाश खरे (ऋतुराज) , मनोज सिंह,धनंजय सिंह प्रजापति बाबूराम वर्मा, ओम प्रकाश सिंह अरुण कुमार, कन्हैयालाल पटेल, अनुराग सिंह, प्रवेंद्र सिंह तोमर, योगेंद्र कुमार दीक्षित, शेख रिजवान, रामकृष्ण अवस्थी,शारदा चौधरी, लक्ष्मी देवी, मंजू अवस्थी,रंजना सिंह, मोहम्मद मुबीन, बिदेश साहू, छोटेलाल आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।






पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
