थाना बाबाबाजार चौकी प्रभारी ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या

जनपद के थाना बाबा बाजार चौकी प्रभारी ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बाबा बाजार के निर्देशन मे उ0नि0 श्री कुँवर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 32/2024 धारा 456/354ख भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या से सम्बंधित अभियुक्त आनन्द पाठक पुत्र स्व0 ओमप्रकाश पाठक को रतनपुर से बाबा बाजार जाने वाले मार्ग से जुड़े कछौली जाने वाली मोड़ बहद ग्राम कछौली से आज दिनांक 25.02.2024 को समय प्रातः समय करीब 02.40 बजे गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त – 1.आनन्द पाठक पुत्र स्व0 ओमप्रकाश पाठक नि0ग्राम कछौली थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
आपराधिक इतिहासः- 1.मु0अ0सं0 32/2024 धारा 456/354ख भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट
