September 16, 2024

गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में गिरा हुआ बड़ा हादसा

1 min read
Spread the love

कासगंज

यूपी में शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में समा गया

हादसे में 19 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मृतकों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है।

दो दर्जन से अधिक ग्रामीण थे सवार
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से सुबह दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए निकले थे

ट्रैक्टर-ट्राली में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी थे।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे दरयाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने बाहर निकाले शव
हाईवे से गुजरते लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद चार शव और बरामद हुए।

मृतकों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंची है। अभी और संख्या बढ़ने का अनुमान है।

हादसे की सूचना पर कसा पूर्वी गांव से लोग पहुंच गए और तालाब के किनारे कोहराम मच गया।

भीड़ के चलते हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *