February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आयुक्त कार्यालय सभागार में जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट

जनपद के चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने मण्डल के जनपदों में जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए पेयजल हेतु कनेक्शन दिये जाने तथा पाइपलाइन बिछाने के पश्चात तोडी गयी सड़कों का मरम्मत कार्य प्रत्येक दशा में फरवरी माह में पूर्ण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं अधिशाषी अभियंता जलनिगम को दिये।
उन्होंने जनपद बांदा में अवशेष 2171, हमीरपुर में 2005 व महोबा में 2208 तथा चित्रकूट में अवशेष पेयजल कनेक्शन दिये जाने का कार्य 15 फरवरी, 2024 तक किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये कि पाइपलाइन बिछाने के पश्चात सड़क मरम्मत का कार्य प्रत्येक गाॅव में शुरू कराकर तेज गति से गुणवत्तायुक्त रूप से फरवरी माह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाए, अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने हमीरपुर में ओएसटी का कार्य भी शीघ्र्र पूर्ण किये जाने तथा चित्रकूट जनपद में अवशेष पानी टंकियों के निर्माण का कार्य भी फरवरी माह तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क मरम्मत करने के कार्य की क्रास चेकिंग भी कराये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने जल निगम के अधिशाषी अभियंता बांदा को निर्देशित किया कि मण्डल के सभी जनपदों की शुद्ध पेयजल हेतु पानी का कनेक्शन दिये जाने तथा सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण किये जाने की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्राप्त कर प्रस्तुत करें।
आयुक्त ने जनपद बांदा में कार्यरत संस्था एनसीसी लि0 को बडोखर खुर्द एवं जसपुरा तथा बबेरू में खोदी गयी सड़कों को ठीक कराये जाने तथा मे0एलएनटी को कमासिन, महुआ में सड़कों की मरम्मत का कार्य फरवरी माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने हमीरपुर की पत्यौरा एवं हरौलीपुर पाइप पेयजल योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए पत्यौरा परियोजना में ओवर हेड टैंक के निर्माण कार्य के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने पानी की टंकियों के निर्माण कार्य में मैन पावर बढाये जाने एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। चित्रकूट जनपद की सिलौटा एवं चांदीबांगर मेें गाॅवों में पानी के कनेक्शन बढाये जाने तथा टूटी हुई सड़कों को ठीक कराये जाने के साथ गाॅवों में जलापूर्ति हेतु कार्य को तेजी लाकर फरवरी माह तक पूर्ण किये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को दिये।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बांदा श्री वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट, महोबा एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा जलनिगम के अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *