*आक्सीजन बाबा का अभियान हर घर तुलसी घर घर तुलसी के समर्थन में प्रधान व एस एम सी अध्यक्ष विद्यालय स्टाफ के सहयोग से आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष साथी योद्धा इन्द्र वीर सिंह जादौन ने अनथुवा गाँव को बनाया तुलसी गाँव*
1 min readअनथुवा/बाँदा-08-फरवरी
राम काज कीन्हें बिना मोहि कहां विश्राम- डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनथुवा जो अंतर्राज्यीय स्तर पर मंचसंचालन के लिए विख्यात हैं-आपने बताया कि आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी को भारतीय आमजनमानस ने हमेशा किसी न किसी माध्यम से उनका अनुरोध पढा जिसे पहले आप सभी भी पढें-#
समस्त भारतवासियों से अनुरोध-वृक्ष नहीं होंगे- तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष हैं -तो जल है-आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र ( बेटा माँ भारती का)-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः -वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाऐं- एक सदस्य -एक वृक्ष स्वतः लगाऐं ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौध तैयार करें, एक दूसरे को पौधा दान देकर ,धरा को हराभरा बनाऐं।। घर-घर तुलसी -हर घर तुलसी।।सेहत का राज-मोटा अनाज।।योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाऐं।।
आप सब सोंचे कि क्या आक्सीजन बाबा अपने लिए कुछ कर रहे हैं, कदापि नहीं आप तो हमारी सेहत, प्रकृति की सेहत, भावी पीढ़ी को दिग्भ्रमित होने से बचाने का कार्य कर रहे हैं।क्या हम सभी को इनके अभियान का समर्थन करते हुए इनके अनुरोध को साकार करना चाहिए कि नहीं ,आप कुछ भी सोचें, अर्थ लगाऐं लेकिन हमारी समझ में हम सभी को इनके अभियान का हिस्सा बनना चाहिऐ।
इन्द्र वीर सिंह ने बताया कि हम आक्सीजन बाबा से जब मिले उनके अभियान के सभी पहलुओं को जानने के बाद हमारे अंदर का क्षात्र धर्म जाग उठा, सोचा कि बताइए जटायु की तरह अधमरा, घायल अल्पमानदेय भोगी एक शिक्षा मित्र स्कूल समय के बाद,एक अगस्त चौदह से अपने अभियान के लिए हम सभी से अनुरोध कर रहा है। सन् 2020 से इनके अभियान के समर्थन मे वृक्ष साथी-योद्धा बनकर मैदान में उतर गया। वर्तमान समय में आक्सीजन बाबा अभियान के तमाम समर्थक देश विदेश तक अभियान को धरातल पर साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।
इन्द्र वीर सिंह ने कहा कि हमने आक्सीजन बाबा अभियान-घर घर तुलसी-हर घर तुलसी-के समर्थन में प्रधान – श्रीमती ज्योति सिंह,एस एम सी अध्यक्ष- शैलेन्द्र सिंह,प्रधानाध्यापक- बाला प्रसाद शुक्ला,सहायक अध्यापिका – शिखा गुप्ता, अनुदेशक- सुधा श्रीवास्तव,
अनुदेशक – सुधा देवी, के सहयोग से अनथुवा ग्राम पंचायत को तुलसीमय करते हुए तुलसी गांव बना दिया गया।प्रधान जी ने हम सभी के संयुक्त हस्ताक्षरों के साथ प्रमाणपत्र जारी कर आक्सीजन बाबा अभियान को समर्पित किया।
वृक्ष साथी योद्धा इन्द्र वीर सिंह ने बताया कि -# घर घर तुलसी-हर घर तुलसी-# अभियान मे सर्वाधिक भूमिका हमारी बहनें निभा रही हैं।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्षा सुधा सिंह राजपूत भी अपनी टीम के साथ इस अभियान में सक्रिय हैं।महिला टीम ने तुलसी अभियान की उत्पादित तुलसी को प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व रामलला के भोग मे उपयोग हेतु तुलसीदल अयोध्या- खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र महुआ विनोद कुमार पटेरिया के हाथ भिजवाया था। इनके कार्यों की तारीफ उपजिलाधिकारी जालौन आदरणीय सुशील कुमार सिंह ने भी किया है और आमजनमानस भी तारीफ कर रहा है।तुलसी अभियान के मामले में आक्सीजन बाबा का मानना है कि आधुनिक पौधों से घर सजाया जा सकता है लेकिन उनसे कोई लाभ नहीं तुलसी चौबीस घंटे आक्सीजन देती हैं।घर में छोटी मोटी बीमारियों के लिए सर्वोषधि हैं। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। तुलसी भगवान को भी प्रिय हैं। सनातन संस्कृति को समझने की जिज्ञासा पैदा हो सकती हैं। युवाओं का पाश्चात्य संस्कृति की ओर लगाव कम हो सकता और भी तमाम धार्मिक मान्यताओं की प्रति पूर्ति व समझने का अवसर प्राप्त होगा। शबरी भाव से-घर घर तुलसी लगाइए-राम आपके पास आएंगे या अयोध्या बुलाएंगे।
ग्राम पंचायत अध्यक्ष इटरा खुर्द ललित गुप्ता, एस एम सी अध्यक्ष अजीत कुमार, सोनू सिंह इकाई महुआ ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा,माधवी गुप्ता ब्लॉक महामंत्री उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ,सुरेश गुप्ता और किरन आदि द्वारा गाँव को तुलसीमय बनाने की डा. इन्द्र वीर सिंह ने दिया सभी को हार्दिक बधाई। आक्सीजन बाबा ने सभी सहयोगियों का व्यक्त किया आभार।



उमंग सिंह ब्पूरों चीफ
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
