एक्सीडेंट में घायल गौवंश का गौसेवक प्रमुख ने कराया इलाज
1 min readसुल्तानपुर

प्रान्तीय बैठक में प्रतिभाग हेतु प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहा था 10:41 बजे वि खं मोतिगरपुर की
दियरा बाजार से प्रखंड बजरंग दल अनमोल अग्रवंशी जी ने फोन कर एक निराश्रित गौमाता के एक्सीडेंट मे घायल होकर 4 दिन से बिना उपचार पड़ी होने की सूचना दी। जिस पर मै वेटनरी विभाग के कर्माचारियों को सूचित कर उपचार का आग्रह किया।
और स्वयं दियरा हेतु प्रस्थान किया।
लेकिन कुछ ही समय मे चिकित्सक पहुँचकर प्राथमिक उपचार अनमोल जी के सहयोग से किया। व मुझे सूचित किया। कि उक्त गौमाता का संरक्षण अति आवश्यक है जिस पर बीडीओ महोदय मोतिगरपुर को अवगत करा कर स्वयं घर वापस आया। ठंड से पीड़ित व समय अधिक हो जाने व धन अभाव के कारण बैठक में नहीं जा सका। सुबह उठते ही गौमाता की जानकारी करने पर मालुम हुआ कि वह उसी स्थित में वहीं पड़ी हैं। बीडीओ महोदय को पुनः वीडियो भेज संरक्षित कराने का अनुरोध किया। फोन किया। फोन न उठने पर दियरा बाजार हेतु निकल कर वेटनरी विभाग से पुनः उपचार का आग्रह किया। चिकित्सक
पहुँच कर उपचार किया। बीडीओ ने ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत सचिव पहुँच कर संरक्षित कराने के क्रम मे शाम चार बजे तक समय देने का आग्रह किया।
शाम चार बजे तक गौमाता की किसी गौशाला में संरक्षित कराने के अस्वासन के बाद पुनः नई सूचना पर वि खं जयसिंहपुर के लिए निकला।
नोट-यह गौमाता दियरा बाजार में श्मशान घाट पर जाने वाले रोड पर पड़ीं थी चार दिन में जहां से हजारों-हजार सनातनी भाई वहीं से होकर आये गये लेकिन किसी ने सूचना देने की जरूरत भी नहीं समझा। निवेदन है कि धर्म के प्रति इतना लापरवाह रह कर केवल मोदी जी योगी जी के भरोसे पर रह कर रामराज्य की परिकल्पना निराश करती।
अनुरोध-सभी गौसेवक व सनातनी भाइयों से आग्रह है आप सब विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अनेकों हिन्दू व गौसेवा संगठन व सरकार के सहयोग
के बाद भी आप सब अपने धर्म के प्रति इतना लापरवाह रहना ठीक नहीं प्रतीत होता है।
विभाग गौरक्षा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद सुलतानपुर काशीप्रांत।
प्रेम नारायण (लल्लू तिवारी)
पदुमरा सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।
9125040701
7054613191
घायल.बीमार .कुँए में गिरे गोवंश व
गोतस्कर की सूचना अवश्य दें।
