February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामपुर भगन बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हलचल

1 min read
Spread the love

तहसील प्रशासन ने रामपुर भगन बाजार में हटवाया अवैध अतिक्रमण

अयोध्या

तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को रामपुर भगन बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हलचल मच गई।    
         तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर सड़क की दोनों पटरी का अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यापारियों से तहसीलदार की नोकझोंक भी हुई। लेकिन तहसीलदार के कड़े रुख को देखते हुए  बाजार वासियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 5 दिन पूर्व बाजार में अतिक्रमणकारियों से अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। लेकिन किसी ने कोई अमल नहीं किया। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 25 फीट तक अतिक्रमा हटाया गया है। उन्होंने कहा है कि कार्रवाई से जो बच गए हैं वह अपने आप अतिक्रमण हटा लें वरना पुनः जेसीबी से हटवा दिया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि दोबारा अतिक्रमण  करने पर एफआईआर की कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला  जाएगा। बताया गया कि रामपुर भजन बाजार में कई  दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *