February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडलीय क्षत्रिय गौरव महासम्मेलन मे क्षत्रिय समाज के लोगों ने तिंदवारी बाँदा मे सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया

1 min read
Spread the love

मण्डलीय क्षत्रिय गौरव महासम्मेलन में क्षत्रिय समाज के लोगों ने तिंदवारी बाॅंदा में समाजिक कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया

तिंदवारी, बाॅंदा 4 फरवरी
ऐतिहासिक सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी बाॅंदा के विशाल प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित मण्डलीय क्षत्रिय गौरव महासम्मेलन में आज भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कैप्टन एस बी राठौर तथा सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी के लंबे समय तक रहे पूर्व प्रधानाचार्य डा० भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये भव्य एवं दिव्य महासम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सिंह द्वारा सभी आगंतुकों को अपनी टीम के साथ मालाओं, पगड़ी तथा अंगवस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयराम सिंह, लवलेश सिंह, भरत सिंह, अजय प्रताप सिंह तथा निरुपमा सिंह को तलवार भी भेंट की गयी। महिला प्रकोष्ठ की सावित्री सिंह सिसौदिया, मंजूषा सिंह, सुधा सिंह, शिवानी सिंह गौतम, अनीता सिंह, रीना सिंह, राधा सिंह, रंजना सिंह, प्रेमा सिंह तथा निरुपमा सिंह का विशेष रूप से सम्मान किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एस के सिंह ने संकल्प पत्र तथा महामंत्री श्याम सिंह एडवोकेट ने प्रस्ताव पत्र प्रस्तुत किया जिसे ध्वनि मत से सभी ने पास किया। इस अवसर पर मृत्यु भोज के कार्यक्रम को सीमित करने, विधवा विवाह, शैक्षिक उन्नयन आदि पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह ने श्रीराम को समर्पित काव्यात्मक प्रस्तुति से सभी को राममय कर दिया। इसी क्रम में धीरेन्द्र सिंह, जयराम सिंह, अंगद सिंह, भरत सिंह, लवलेश सिंह, एस के सिंह, श्याम सिंह तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के नरेन्द्र सिंह परिहार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महोबा से पधारी आल्हा गायिका प्रतीक्षा ने आल्हा गायन द्वारा शंमा बाॅंध दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष योद्धा साथी डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *