February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

साइबर क्राइम पुलिस थाना, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन बरामद

1 min read
Spread the love

बांदा
साइबर क्राइम पुलिस थाना, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनता के खोये हुए करीब 25 लाख रुपये अनुमानित कीमत के कुल 125 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द ।
विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय/समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाना, सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सर्विलांस व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए कुल 125 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । बरामद किए गए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है । बरामद मल्टी मीडिया मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 05.02.2024 को पुलिस लाइन बांदा सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । खोये हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मोबाइल फोन बरामद करने वाली पूरी टीम को 25 हजार रुपये ईनाम दिया गया ।
बरामदगीः-
125 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये)
मोबाइल बरामद करने वाली टीमः-

  1. श्री विजय कुमार सिंह प्र0नि0 साइबर क्राइम पुलिस थाना
  2. उ0नि0 श्री राधाकृष्ण तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल
  3. क0आ0 ललित नारायण मिश्रा
  4. क0आ0 रजनीश कुमार वर्मा
  5. मु0आ0 विश्ववीर सिंह
  6. मु0आ0 अश्वनी प्रताप सिंह
  7. आ0 आशीष शर्मा
  8. आ0 कमल सिंह सेंगर
  9. आ0 अमित कुशवाहा
  10. आ0 मनीष कुमार मिश्र
  11. आ0 अमित त्रिपाठी
  12. आ0 प्रतीक यादव
  13. आ0 सूर्यांश श्रोत्रिय़
  14. आरक्षी अनिल कुमार
  15. आरक्षी अंकित सिंह
  16. आरक्षी हिमांशु वर्मा
  17. म0का0 ज्योति उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *