February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ मे समावेशी शिक्षा के तहत नोडल टीचर प्रशिक्षण के तीसरे दिवस पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिव्यांगजनो के बारे में प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को दी गई बेहतरीन जानकारियां

1 min read
Spread the love

महुआ-03-फरवरी
ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ मे विद्वान खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा नोडल टीचर प्रशिक्षण के तीसरे दिन मास्टर ट्रेनर अतुल श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षको समावेशी शिक्षा की संकल्पना के साथ साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चे/दिव्यांगता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 मे दिव्यांगजनो हेतु मौजूदा मुख्य प्रावधानों पर विधिवत जानकारी दिया।शुभ्रा चतुर्वेदी ट्रेनर ने बच्चों की शारीरक बाधाओं (बैरियर्स) की स्क्रीनिंग कैसे करें बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया गया।मुन्नी देवी ट्रेनर ने श्रवण दिव्यांगता की शीघ्र पहचान, प्रकार,कारण,लक्षण, रोकथाम,हियरिंग स्क्रीनिंग एवं सांकेतिक भाषा के साथ साथ दृष्टि दिव्यांगता,प्रकार,कारण,रोकथाम एवं विजन स्क्रीनिंग के संबंध में बहुत ही अच्छी जानकारी दिया। जयकिशोर दीक्षित प्रधानाध्यापक/संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बाँदा/अध्यक्ष टीचर्स सोसायटी बाँदा/चित्रकूट ,नसीममुहम्मद प्र.अ./संरक्षक उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बाँदा, ने भी अपने सुझाव दिए।समीक्षा द्विवेदी,प्रीति द्विवेदी,अंजू गुप्ता, अफसाना परवीन, रफी अहमद,रामानंद द्विवेदी,आभा गुप्ता, श्रीपाल प्रजापति,रेशमा अंजुम, रचना त्रिपाठी, अंजलि खरे,श्वेता पाण्डेय, सुमन शुक्ला, रश्मि द्विवेदी,प्रमोद कुमार दीक्षित. मलय., सुधीर कुमार,उदयभान द्विवेदी, लीला माहुले, प्रमोद वर्मा, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी ,ब्रम्हर्षि शुक्ला सहित सभी शिक्षकों ने अपने अपने मंतव्य व्यक्त किया।सभी की जिज्ञासाओं को अतुल श्रीवास्तव ट्रेनर द्वारा बेहतरीन तरीके से पूरा किया गया।सुनील कुमार खंड शिक्षा अधिकारी के सहायक, हिमांशु निगम,दिनेश कुमार, हर्षित, मुजम्मिल खान,दानिश सहायक लेखाकार ने मौजूद रहकर व्यवस्थाओं में अच्छा सहयोग दिया।

रामजी मिश्रा संवाददाता

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *