February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यूपी में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर : अखिलेश यादव

1 min read
Spread the love

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। अपराध चरम पर है। भाजपा सरकार में जगह-जगह हत्याएं हो रही है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अन्याय, अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पूरे प्रदेश में लूट मची है। इतना लूट और भ्रष्टाचार यूपी में कभी नहीं रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। अन्याय, अत्याचार चरम पर है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किये थे पूरे नहीं हुए। किसान दुःखी है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़े देती है। यह सरकार झूठ बोलने में नम्बर एक है। प्रदेश में कहीं भी निवेश नहीं हो रहा है। किसी जिले में निवेश दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा सरकार के दावे झूठे हैं। निवेश जीरो है। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। घर-घर पढ़ा-लिखा नौजवान, बेरोजगार बैठा है। गांव में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। हालत यह है कि नौकरी रोजगार के लिए नौजवानों को युद्धग्रस्त देश इजरायल जाना पड़ रहा है। वहां अभी भी हालत ठीक नहीं है। भाजपा सरकार पीडीए के अधिकार छीन रही है। पीडीए को अपमानित कर रही है।
भाजपा के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित अगड़े और आदिवासियों में आक्रोश है। पीडीए एकजुट हो रहा है जिसके कारण भाजपा डरी हुई है। इसीलिए भाजपा यूपी में एक के अलावा अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। जिसका टिकट नहीं कट रहा है वो भी सीट बदलने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा के एनडीए को हरायेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता नाराज है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *