February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व युवक केन्द्र, समग्र विकास सेवा आश्रम और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बाँदा के संयुक्त तत्वावधान में *सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया

1 min read
Spread the love

बाँदा-02-फरवरी
विश्व युवक केंद्र, समग्र विकास सेवा आश्रम और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा के संयुक्त तत्वावधान में ‘सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर बी प्रजापति पूर्व अधिष्ठाता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ,विशिष्ट अतिथि उमाशंकर पांडे मुख्य वक्ता डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ,वक्ता अजीत राय विशेषज्ञ अधिकारी विश्व युवा केंद्र उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सविता मलकानी ने किया । शिव विजय सिंह एडवोकेट और अतुल वाजपेई प्रधानाचार्य भी मंचासीन रहे श्अजीत राय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में 17 लक्ष्य सतत विकास हेतु रखें जिसमें 193 देशों ने अपनी स्वीकृति दी थी मुख्य वक्ता डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्विक गरीबी खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा ,आर्थिक असमान्यता को कम करना ,सभी के लिए न्याय और शांति जैसे सतत विकास लक्ष्यों में नवाचार और टिकाऊ उपभोग जैसे नए विषयों के साथ अब हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बढ़ गए हैं। उमाशंकर पांडे ने जल ही जीवन है विषय पर चर्चा करते हुए पर्यावरण और जल संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर बी डी प्रजापति ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र अपना एक रोल मॉडल अवश्य बनाएं श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे । उनसे त्याग तपस्या भरा जीवन सीखें स्वतंत्रता सेनानियों की तरह देश के लिए कुछ करने की सोच की लौ जलाए रखें। अंत में शिव विजय सिंह एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में नरेंद्र सक्सेना अध्यक्ष कलार्पन रामकिशोर, बुद्ध विलास ,प्रभु और विद्यालय का आचार्य स्टाफ उपस्थित रहा।

खबर-डा.शिवप्रकाश सिंह की कलम से

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *