February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक चालकों के लिए हाईवे किनारे बनेंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, पीएम मोदी ने की घोषणा।

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग हैं। अक्सर ये ड्राइवर घंटों लगातार ट्रक चलाते हैं। इनके पास आराम का समय नहीं होता। ड्राइवरों को बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 1000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *