मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ- भदोही अनीता पाल ने स्कूल समय के बाद क्षेत्र में भ्रमण कर महिला शिक्षिकाओं से किया संवाद
1 min readरामपुर/औराई/भदोही-02-फरवरी विद्यालय समय पश्चात शिक्षिकाओं संग किया बैठक, cs Ramapur , Aurai ब्लॉक में जनपद मीडिया प्रभारी अनीता पाल के द्वारा भ्रमण किया गया।
महिला शिक्षिकाओं को महिला शिक्षक संघ की महत्ता व नियमावली पर चर्चा की गयी और जनपद मीडिया प्रभारी अनीता पाल के द्वारा यह भी बताया गया कि यह महिलाओं का मात्र एक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है। जिसे महिला शिक्षक संघ के नाम से जाना जाता है
महिलाओं के लिए शिक्षा का बहुत महत्व है । शिक्षा अन्य अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लड़कियों और महिलाओं को सक्षम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बहुत सी समस्याओं को पुरुषों से नही कह सकने के कारण महिलाएं कठिनाई का सामना करती रहती हैं । इसी की आवश्यकता को देखते हुए महिला शिक्षक संघ का निर्माण किया गया है। इसमें जुड़ने से एक नाम के साथ साथ सम्मान भी प्राप्त होता है। आप सब बहनों के लिए ही ये मंच है,जिसमे आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आप सब का साथ मिलता रहे तो अवश्य ही एक दिन महिला शिक्षक संघ ऊंचाइयों तक पहुंचेगा । आप सभी से अनुरोध है कि कृपया महिला शिक्षक संघ का साथ अवश्य दे, चाहे वो ग्रुप पर हो , फेसबुक या ट्वीटर पर । आपसब का रिस्पॉन्स ही हमारा मनोबल बढ़ाएगा। साथ मिले अपनो का, तो वह दिन दूर नही- जब कड़ी मेहनत हो अपनी, सफलता भी अपने पास बुलाया करती है।
एवं सभी को तुलसी के औषधीय गुण की जानकारी देते हुए आक्सीजन बाबा अभियान के समर्थन में तुलसी का पौधा रोपित करने के लिए अनुरोध किया।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
