February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामभक्त शबनम शेख का जगह-जगह भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या।मुंबई से अयोध्या धाम दर्शन करने जा रही मुस्लिम युवती शबनम शेख एवं उसके तीन साथियों का बारुन क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।पलिया जगमोहन सिंह गांव में भाजपा नेता सुशील मिश्रा के घर पर रात विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह 9 बजे पलिया जगमोहन सिंह गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में शबनम शेख का भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया।यहां जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी,सुशील मिश्रा,पूर्व प्रधान विजय यादव,शिवम पांडेय बबलू समेत सैंकड़ों लोगों का जमावड़ा रहा।चमनगंज बाजार में शिवम मिश्रा,राज नारायण,बबलू मिश्रा,उमेश मिश्रा गुड्डू आदि लोगों ने शबनम शेख का स्वागत किया।बारुन बाजार में बडौदा यूपी बैंक के निकट सोनू कसौधन के नेतृत्व में अनिल गुप्ता (गुड्डू) मऊ शिवाला, सन्तोष गुप्ता,
विश्वनाथ गुप्ता पटरंगा मंडी, मनोज गुप्ता,शिवशंकर गुप्ता आदि लोगों ने शबनम शेख का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और जलपान कराया।बारुन बाजार में ही सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पर हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष राजेश कौशल,मनोज कौशल,सोनू कसौधन,मनीराम आदि लोगों ने शबनम शेख को माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर शबनम शेख ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं रामजी जितना आपके हैं उतना रामजी मेरे भी हैं और इसके बाद अयोध्या धाम के लिए पैदल रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *