February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर में सपा की पीडीए एवं संविधान बचाओ बैठक

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या।

विधानसभा मिल्कीपुर पर के सारी सेक्टर में समाजवादी पार्टी ने पीडीए एवं संविधान बचाओ बैठक का आयोजन किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाकर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा और आगामी लोकसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन को मजबूत करते हुए समाजवादी पार्टी को जिताने की बात कही। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव समेत कई वक्ताओं ने बैठक में अपने विचार प्रकट किया।बैठक की अध्यक्षता मुजीबुर्रहमान अंसारी एडवोकेट तथा संचालन दातादीन यादव ने किया है। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ मुजफ्फर हुसैन,नौशाद अहमद,साईं चरन,गोकुल प्रसाद,हसीना बेगम,शांती देवी,पूजा देवी,अली अहमद,बिंद्रा प्रसाद, मोहम्मद निसार,इबादत अली,अंसार उल्लाह , खलीकुन निशा,नसीरुल बेगम,मोहम्मद सगीर समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *