February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

1 min read
Spread the love

रेवतीगंज, अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। सपा नेता घनश्याम त्रिपाठी भाजपा नेता राजू दूबे ने प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती और आजादी के बीर सपूतों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने भाषण, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्यों को प्रस्तुत कर माहौल को देश भक्ति से भर दिया। प्रांजली तिवारी, अंशिका पांडेय और अंशिका कसौधन की राम आयेंगे पर शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पे मजबूर कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल, प्रधानाचार्या शिखा दूबे, ओ पी मिश्रा, अंशुमान तिवारी और शिव सागर आदि ने गणतंत्र की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। आर डी पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *